फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में टीम अखिलेश को लग सकता है बड़ा झटका

Fri, 05 May 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के स्‍थानीय खेमे में हलचल तेज हो गई है। अलग मोर्चा के गठन के संकेत मिलने के बाद उनकी टीम के सदस्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लग गए थे। बताया गया है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कई करीबी भी उनके संपर्क में हैं। यहां पहले से चर्चा है कि शिवपाल का मोर्चा अस्तित्व में आते ही तो स्थानीय स्तर पर सपा को तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले से सपा में फैली रार के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अगल मोर्चा के गठन के संकेत दे दिए थे। तभी से आगरा में उनके समर्थकों ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने आगरा में सक्रिय अपने सदस्यों को मोर्चा के गठन की तैयारियों के संबंध में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए हैं। इसके तहत सपा कार्यकर्ताओं को अंदरूनी तौर पर तोड़ने में जुट गए हैं। 

वहीं, टीम शिवपाल चुनावी हार के बाद पार्टी में फैली आपसी रार का भी फायदा उठाने में लगी है। कुछ नेता और पदाधिकारियों ने बूथवार मिले वोटों के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे कई स्थानीय नेता असंतुष्ट भी हैं। शिवपाल खेमा इनके संपर्क में हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भी करीबी लोग शिवपाल खेमे से जुड़ सकते हैं। जल्द ही स्थानीय स्तर पर इसकी बैठक भी होने जा रही है। इसी बैठक में दोनों खेमों के चेहरे खुलकर सामने आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें