आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स चल रहा है। उर्स में दूरदराज से आए जायरीन चादरपोशी कर दिल की मुराद मांग रहे हैं।
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में सभी धर्मों के लोग शिरकत कर रहे हैं। यहां लोग मजार पर चादरपोशी कर दिल की मुराद मांग रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन ख्वाजा गरीब नवाज खुद तशरीफ लाते हैं और अपना करम फरमाते हैं। इस वक्त जो दिल से दुआ मांगता है उसकी दुआ जरूर पूरी होती है। वहीं रविवार की रात साहरूख और शाहनवाज ने खानकाहे रशीदिया में शेरा चढ़ाया। साथ ही घर से दरगाह तक कव्वालियों के साथ चादर चढ़ाने आए। इस दौरान कव्वालों ने ख्वाजा बड़ा गरीब नवाज है कव्वाली गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
खानकाहे रशीदिया के सज्जादा नशीन अब्दुल रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां बताया कि 18 अप्रैल को रात में कव्वालियां हाेंगी और लंगर तकसीम किया जाता है। 19 अप्रैल को मगरिब की नमाज से पहले गागर शरीफ हाजी असरार इलाही, हाजी गुलाम साबिर, खुर्शीद अनवर जौहरी के मकान से आएगी। इस मौके पर काजी कमरुलजमा, हाजी हासिम भाई, इकरार इलाही, हाफिज इकरार अहमद आदि मौजूद रहे।