फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में ही दो बार फुंका ट्रांसफार्मर

Mon, 31 Oct 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के समीपवर्ती नगला कैथ में सात दिन में दो बार ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने धारऊ बाईपास पर रविवार की सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे नगला कैथ के ग्रामीण गांव के बाहर धारऊ बाईपास पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने वहां जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि सात दिन में ही दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। पांच दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंकने पर कर्मचारियों को चंदा करके 10 हजार रुपये देने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया था। वह भी शनिवार की रात फुंक गया है। एक घंटे तक लगाए गए जाम से यातायात प्रभावित होने की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने अधिशासी अभियंता से बात करने के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनको अंधेेरे में ही दीपावली मनानी पड़ेगी। अगर दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत नहीं मिली है फिर भी वह जांच कराएंगे। शीघ्र ही गांव में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। इस मौके पर लाल सिंह, हरीराम, प्रेम सिंह, सुघर सिंह, अनार सिंह, लटूरी सिंह, बिहारी लाल, भूरे, जगदीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें