फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रतीक होते हैं मेले

Sun, 02 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला और प्रदर्शनी हर क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रतीक होते हैं। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी भी उनमें से ही एक है। प्रदर्शनी के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह बातें सदर विधायक ने कहीं।
विज्ञापन


श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर शनिवार की रात हुए रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने प्रदर्शनी के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है। आगे भी वह प्रयास करेंगे। चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा संयोजक शमशुद्दीन वारसी शम्मू ने अच्छा कार्यक्रम कराके अन्य संयोजकों को एक दिशा दी है।
कार्यक्रम का डीएम चंद्रपाल सिंह तथा चेयरमैन साधना गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मलिक म्यूजिकल इवेंट अलीगढ़ के कलाकारों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी सुनील कुमार सक्सेना, सीडीओ वीके गुप्ता, एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अमित सिंह, डीएसओ विकास गौतम, संजय मिश्रा, आसिफ अली, सुनील जयंत, नूर मोहम्मद टाटा, राजेश मसीह, राजेश अरोरा, राजेश छाबड़ा, ऐजाज मंसूरी, आरिफ उल्ला खां, इकबाल, शहजाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें