मैनपुरी। शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग से रुई-सिनौरा को जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 39 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने रुई-सिनौरा मार्ग की मरम्मत कराने के लिए 39 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग मैनपुरी अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि रुई-सिनौरा मार्ग की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत होने के साथ टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।