फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महालक्ष्मी पुरम में नकाबपोशों ने घर में की फायरिंग

Mon, 08 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो16 फायरिंग की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम, क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। महालक्ष्मी पुरम काॅलोनी के रहने वाले अशोक चौहान की बीते वर्ष हत्या कर दी गई थी। रविवार रात को दो नकाबपोश घर के बाहर आए और तमंचे से फायरिंग की, पत्नी आरती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गवाहों को धमकाने के लिए घटना को अंजाम दिलवाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की, तहरीर पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता आरती चौहान ने बताया कि पति की 30 अप्रैल 2024 को बैंक काॅलोनी निवासी नीरज यादव ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। वर्तमान में मुकदमे में गवाही चल रही है। आरोपी हत्याकांड के गवाहों को जान से मारने की धमकी देता रहता है। 6 दिसंबर को उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में गवाहों का धमकाने का प्रार्थनापत्र दिया था।
इसी रंजिश के कारण, रविवार रात को दरवाजे पर आए बाइक सवार दो नकाबपोश लोगों ने तमंचे से फायर किए। यह हमला नीरज यादव ने अपने साथियों को भेज कर दहशत फैलाने के लिए कराया है। गोली लगने से घर के अंदर खड़ी गाड़ी का शीशा टूट गया। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जांच कर नमूने एकत्रित किए। मौके पर मिले कारतूस के खाली खोखा कब्जे में लिए है। पुलिस ने आरती की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
सीसीटीवी में कैद हुई है फायरिंग की घटना
महालक्ष्मीपुरम कालोनी स्थित मृतक अशोक चौहान के घर में फायर किए गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है, इसमें दिख रहा है कि एक बदमाश हेलमेट लगाए है, दूसरा मुंह को कपड़े से बांधे हुए है। इनकी बाइक पर भी कोई नंबर नहीं दिख रहा है।

फोटो16 फायरिंग की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम, क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें