परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता न्याय पंचायत कांकन के एसवीजे नगला मनू पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में रामविलास और 100 मीटर की दौड़ में सोनी अव्वल रही। प्रतियोगिता में रतिभानपुर का वर्चस्व रहा। मुख्य अतिथि राजन राठौर ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में विजेंद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मनू प्रथम, राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में रश्मि पूर्व मा वि लालपुर सगौनी प्रथम, शालू पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपपुर बांक द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रामानंद प्रथम और अमन पूर्व मावि अंगौथा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में गीता प्रथम पूर्व मा वि लालपुर सगौनी और प्रिया पूर्व मा वि रूपपुर बांक द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर बालक वर्ग में गौरव प्रथम पूर्व0 मा0 वि0 लालपुर सगौनी, शिवा पूर्व मा वि अंगौथा द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में पूर्व0 मा0 वि0 नगरिया प्रथम और लालपुर सगौनी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्व0 मा0 वि0 मधुपुरी प्रथम और लालपुर सगौनी द्वितीय खो-खो बालक वर्ग में पूर्व मा0 वि0 जसवन्तपुर प्रथम पूर्व मा0 वि0 मधुपुरी द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्व मा0 वि0 मधुपुरी प्रथम और जसवन्तपुर द्वितीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में अंजू यादव मधुपुरी प्रथम और स्नेहलता लालपुर सगौनी द्वितीय रही।
प्रायमरी वर्ग 50 मी0 दौड़ बालक रामविलास प्रथम प्रा0 वि0 रतिभानपुर बॉबी द्वितीय रतिभानपुर ,,बालिका वर्ग में सेनी प्रथम प्रा0 वि रतिभानपुर, दीक्षा कांकन द्वितीय 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बॉबी प्रथम रतिभानपुर रामविलास द्वितीय रतिभानपुर बालिका वर्ग में सोनी रतिभानपुर तथा अनामिका रतिभानपुर द्वितीय स्थान पर रहें। 200 मीटर दौड़ बालक में रामविलास रतिभानपुर प्रथम, बॉबी द्वितीय, बालिका वर्ग में दीक्षा कांकन प्रथम सोनम नगला बांक द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर मे रघवुर विक्र्तमपुर प्रथम, अमन लालपुर द्वितीय वालिका वर्ग में शिवानी रतिभानपुर प्रथम और गौरी दौलतपुर द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रायमरी वर्ग बालक और बालिका में रतिभानपुर का कब्जा रहा। जूनियर स्तर पर बालक में लालपुर सगौनी तथा बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी ने बाजी मारी। लम्बी कुद में प्रायमरी वर्ग में रामविलास रतिभानपुर प्रथम वालिका वर्ग में श्याम श्री रतिभानपुर प्रथम रही। पुरूस्कार वितरण कार्यक्र्तम मे ंमुख्य अतिथि समाजसेवी राजन राठौर ने विजयी प्रतिभागियो को पुरूकृत किया। विशिष्ट अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि सभी विजयी छात्र और अधिक मेहनत करें जिससे वह जिले मे नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रबंधक धीर सिंह, अवनीश कुमार, एबीआरसी सतीश, कायम सिंह, ब्लाक पीटीआई उमेश चन्द्र, संकुल प्रभारी सरला चैहान, अरविन्द कुमार सिंह, अनीता चैहान, स्नेहलता, दयाशंकर पाल, राजवीर सिंह, मुकेश यादव, आशीष यादव, नीति यादव, गीता यादव, उमा देवी, राघव, भानप्रताप सिंह, कमलेश चैहान,अर्पणा सिंह,जितेन्द्र सिंह, दयाशकर पाल, राजेश कुमार शर्मा, अनीता कुमारी,आदि का सहयोग सराहनीय रहा।