फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्स रेड को हराकर कुरावली फाइनल में

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिश्चियन ग्राउंड पर खरगजीत मिश्र की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। टॉस जीता रॉयल्स रेड ने और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रॉयल्स रेड ने निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाए। देवा ने 20, सचिन ने 21, श्याम चौहान ने 21 रन बनाए। कुरावली के गेंदबाज सनी, अंशुल और राहुल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में कुरावली ने संघर्ष करते हुए 24वें ओवर में छह विकेट प्राप्त मैच अपने कब्जे में कर फाइनल में जगह बनाई। कुरावली के बल्लेबाज शीलू ने 30, राहुल ने 15 रन तथा रविकांत ने नाबाद 19 रन बनाएं। रॉयल्स रेड के गेंदबाज वरुण गौर और विपिन ने दो-दो विकेट तो श्याम ने एक विकेट हासिल किया। कुरावली ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। एंपायर की भूमिका चंद्रभान शुक्ला और अतुल सक्सेना, स्कोरर शिवम शुक्ला और कमेंट्री विशाल रघुवंशी ने की। बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रॉयल्स रेड जूनियर और सांई क्लब के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें