फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्स रेड क्लब सेमीफाइनल में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरोए मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल्स रेड क्लब सेमीफाइनल में
विज्ञापन

मैनपुरी। खरगजीत मिश्र स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए र्क्वाटर फाइनल मुकाबले में रॉयल्स रेड ने हिंद क्रिकेट क्लब को 143 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विनय यादव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए र्क्वाटर फाइनल मैच में रॉयल्स रेड क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण गौर ने 33, अभिषेक ने 31 एवं कप्तान देव यादव ने नाबाद 56 और सचिन ने 39 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरे हिंद क्लब के बल्लेबाज अच्छे खेल का प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरी टीम 84 रन बनाकर ढेर हो गई। रॉयल्स रेड क्लब की ओर से विपिन यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच और शिवम आर्या ने दो विकेट प्राप्त किए। मैच में अंपायरिंग चंद्रभान शुक्ला और अतुल सक्सेना ने की। स्कोरिंग शिवम गुप्ता ने तथा कमेंट्री डाक्टर आरजू सक्सेना और मोहित प्रकाश ने की। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने विपिन यादव को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर कौशलेंद्र भदौरिया, बीडी शुक्ला, कुलदीप चौहान, प्रवीन भंसाली, अक्षत चौहान, राकेश, अतुल सक्सेना आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को एमसीसी और एकलव्य क्रिकेट क्लब के मध्य सुबह 10 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें