फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुठभेड़ में लुटेरा और साथी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो 1 घायल लुटेरे को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीलो नहर पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। मौके से लूट का माल, तमंचा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद हुई। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने बताया कि लुटेरे पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि थाना बिछवां, कुरावली व अन्य स्थान पर अपाचे सवार बदमाश चेन स्नेचिंग की घटनाएं अंजाम दे रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे थे। बिछवां पुलिस ने लुटेरे के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर बीलो नहर पुल के पास घेराबंदी की। अपाचे बाइक पर लुटेरे और उसके साथी काे देख कर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो साथी बाइक मोड़ कर भागने लगा। पीछे बैठे लुटेरे ने पुलिस टीम पर फायर किए। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी फायरिंग की जिसमें लूटेरा रविंद्र पाल उर्फ राजकुमार निवासी अंगदपुर, थाना सकीट, एटा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे साथी महेश चंद्र निवासी सबलपुर, थाना सकीट, एटा सहित गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि रविंद्र पर 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपने साथी के साथ क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम दे रहा था। मौके से लूट का कुछ माल, तमंचा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद हुई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में एटा पुलिस से हुई थी मुठभेड़
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा रविंद्र पाल उर्फ राजकुमार लंबे समय से आपराधिक घटनाएं अंजाम देता आ रहा है। वर्ष 2009 में जनपद एटा के थाना मारहरा पुलिस की उससे मुठभेड़ हुई थी। वर्ष 2010 में मारहरा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। लूट के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें