फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शाॅर्ट सर्किट से चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

Mon, 27 Apr 2026 10:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में चलती रोडवेज बस में अचानक से आग लग गई। लपटों को देख बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के मुख्य बाजार में एक चलती हुई रोडवेज बस में अचानक से आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग में कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कस्बा घिरोर के बीच बाजार में सोमवार देर शाम सरनाम मेडिकल के पास एक रोडवेज बस में अचानक से आग लग गई। रोडवेज बस शिकोहाबाद से आ रही थी और फर्रुखाबाद जा रही थी। जिस समय बस में आग लगी, उसमें करीब 44 सवारियां बैठी हुई थी। आनन फानन में सभी को नीचे उतारा गया। बस में लगी आग बड़ा रूप ले पाती, उससे पूर्व ही रोडवेज चालक और कस्बे के युवाओं के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

बस चालक सोने लाल ने बताया कि चलती बस में वायर शॉर्ट हो गया था, जिससे आग लग गई। आनन फानन में आग पर काबू पा लिया गया है। अब बस शिकोहाबाद से हेल्पर आने के बाद जा सकेगी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से बस को सड़क किनारे कराया गया और सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें