फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: उमस के बीच बढ़ी सांस रोगियों की परेशानी, दो ने तोड़ा दम; हालत बिगड़ने पर 17 मरीज किए गए भर्ती

Sun, 21 Jul 2024 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उमस के बीच सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। मैनपुरी में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं हालत बिगड़ने पर 17 मरीजों को भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पिछले तेज धूप के बीच उमसभरी गर्मी सांस के मरीजों के लिए आफत बन रही है। रविवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 17 अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।

विज्ञापन


रविवार को ओपीडी का अवकाश था। इस बीच इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। उमस भरी गर्मी के कारण सबसे अधिक मरीज सांस लेने में दिक्कत के अस्पताल में भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी रजनेश (35) पत्नी विजय प्रताप सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कुरावली के गांव सुजरई निवासी महादेव सिंह (70) को भी पिछले कुछ दिनों से सांस की दिक्कत थी। उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा था। हालत बिगडृने पर शनिवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांस लेने की दिक्कत से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए। हालत बिगड़ने पर पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को अंतिम सांसों में अस्पताल लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें