फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकुल स्तरीय कबड्डी में मैनपुरी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 20 Jul 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
संकुल स्तरीय कबड्डी में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : संकुल स्तरीय कबड्डी में चयनित खिलाड़ी।
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मैनपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शनिवार की प्रतियोगिता के बाद तीन वर्गों में 54 छात्र एवं छात्राओं की अलग अलग टीमें बनाई गईं। चयनित टीम के खिलाड़ी सोमवार को हरिद्वार तथा कानपुर में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशिक्षकों की निगरानी में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में शामिल कर ट्रायल के रूप में 16 मैच कराए गए। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यहां पहुंचीं उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खिलाड़ियों के खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरी लगन एवं मेहनत से भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके। उन्होंने कानपुर और हरिद्वार जा रही टीमों के खिलाड़ियों को अपने-अपने विद्यालयों का नाम रोशन करने की अपील की। एसडीएम ने प्रतियोगिता में चयनित होने से वंचित रह गए खिलाड़ियों से कहा कि वह अपने हार के कारणों को पीछे छोड़कर आने वाले समय में टीम में चयनित होने के लिए मेहनत करें।
बालिका वर्ग अंडर 14 में मैनपुरी की अनवी, दीक्षा, आयुषी, टीना, मथुरा की पूनम, श्वेता, प्रगति कासगंज की दीपिका, सुलेखा को चयनित किया गया। अंडर 17 में मैनपुरी की साजिया, रक्षा, रागिनी,अलीशा, मथुरा की गरिमा, कल्पना, फर्रुखाबाद की अंशिका, अलीगढ़ की शिवानी, इटावा की किरन चयनित की गई। अंडर 19 में मैनपुरी की अंशू, रौनक, रागिनी, आकांक्षा मथुरा की पारुल, भावना अलीगढ़ की खुशबू इटावा की सलोनी, कशिश को चयनित किया गया। प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को चयनित छात्रों की टीम हरिद्वार और बालिकाओं की टीम कानपुर में कबड्डी खेलने जाएंगी। इस दौरान उप प्राचार्य ऋषि पाल सिंह, एस के शर्मा,अमिता सिंह, तारिक खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें