महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। 1090 वूमेन पावर में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला की गोपनीयता रखी जाती है। यह कहना है महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर का। उन्होंने बुधवार को ट्रांजिस्ट हास्टल में शिकायतें सुनी।
बुधवार को मोहिनी पत्नी विकास गुप्ता निवासी सुभाषनगर छिबरामऊ ने जेठ, जेठानी के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की। उन्होंने एसपी कन्नौज को कार्रवाई करने, ऊषा राठौर पत्नी कुनेंद्र पाल सिंह निवासी लोको रोड फतेहगढ़ ने अज्ञात लोगों ने डकैती डालने के बाद पुलिस द्वारा पुत्र को ही गलत तरीके से फंसाने की शिकायत की। एसपी फर्रुखाबाद को जांच के निर्देश दिए। अजमेर अली निवासी ब्रहमानन बेवर ने पुत्री को उसके पति के मारपीट कर घर के बाहर फेंके जाने की शिकायत में कार्रवाई करने, यदुवंश नगर निवासी महिला होमगार्ड ने सुखराम शर्मा निवासी करीमगंज को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच से जांच कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी जेके त्रिवेदी, कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, समाज कल्याण अधिकारी अजयवीर सिंह यादव, कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एसीएमओ डा. रामकिशन, परिवीक्षा अधिकारी अनुज दीक्षित, सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह, सीओ कुरावली बीपी सिंह, सीओ भोगांव आत्मप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।