फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व हिंदू वाहिनी ने फूंका आजम का पुतला

Wed, 03 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां के बयानों से भाजपा और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बेवर और भोगांव में आजम खां के पुतले फूंके। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बेवर में भाजयुमो नेता सुमित सिकरवार के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी की। युवा नेता सुमित सिकरवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार में पूरी तरह से माहौल खराब है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिला विरोधी मानसिकता व अपराधियों को बढ़ावा देने की नीति की भाजयुमो निंदा करती है। इस मौके पर क्षितिज दीक्षित, अमन पांडेय, गोपाल माहेश्वरी, भइयालाल गुप्ता, विजय सिंह बैस, आशीष पाल, प्रशांत दुबे, अमन वर्मा, शिवम गुप्ता, स्वप्निल चौबे, अभय दीक्षित आदि मौजूद रहे।
वहीं भोगांव में पार्टी के नगर अध्यक्ष राजीव पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजम खां एवं प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और जीटी रोड चौराहा पर पहुंचकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य, शांतिप्रिय दुबे, रजनेश शाक्य, मल्लू चौहान, हर्ष अग्निहोत्री, आशू सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें