वैन से गैस लीकेज खाली कराया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
नगर के व्यस्ततम इलाके में वैन से गैस लीक होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन बाजार खाली करा दिया। इस दौरान लोग हादसे की आशंका से सहमे रहे। खबर लिखे जाने तक गैस का रिसाव बंद नहीं किया जा सका था। पुलिस वैन को रिहाइशी इलाके से दूर ले जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम सात बजे कुछ युवक वैन से पीपल मंडी पहुंचे। वहां वैन खड़ी कर बाजार में चले गए। कुछ देर बाद आसपास से गुजर रहे लोगों को वैन से गैस लीक होने का एहसास हुआ। आसपास के दुकानदारों ने हादसे की आशंका से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास से लोगों को हटाने के साथ-साथ दुकानें भी बंद करा दीं। इलाका खाली कराने के बाद पुलिस वैन को रिहाइशी इलाके से दूर ले जाने लगी। इस दौरान लोग हादसे की आशंका से सहमे रहे। देर रात तक पुलिस वैन मालिक के साथ-साथ उसे लेकर बाजार में पहुंचने वाले युवकों की तलाश करती रही लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।