फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रामसर साइड समान पक्षी विहार का ईको पार्क बदहाल

Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 8 समान पक्षी बिहार के ईकोपार्क में टूटी पड़ी बैंच। संवाद
विज्ञापन
किशनी। रामसर साइड का समान पक्षी विहार को दर्जा मिलने के बाद भी पक्षी विहार बदहाल है। ईको पार्क में सीमेंट व गिट्टी से गाड़े गए झूले उखड़ चुके हैं। बैठने के लिए बनाई गई सीमेंटेड कुर्सियां भी टूटी हैं। पार्क में पौधों की सिंचाई के लिए लगाई गई दो सबमर्सिबल में से एक का पता ही नहीं है। केवल एक से पूरे पार्क में पौधों की सिंचाई होती है। शाम के समय ईको पार्क को रोशन करने वाली सौर ऊर्जा लाइटें खराब हैं। शौचालयों में ताले पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

समान पक्षी विहार को रामसर साइड का दर्जा मिलने से बाद लोगों को आस थी कि अब पक्षी विहार से पर्यटन विभाग को बढ़ावा मिलेगा और पक्षी झील में दिखेंगे। पक्षी विहार का मुख्य केंद्र ईको पार्क बदहाल है। पार्क में पर्यटक घूमने आते हैं। अव्यवस्थाएं देखकर खुद को ठगा महसूस करते हैं। पार्क दो खंडों में विभाजित है। प्रथम खंड में पौधे लगे हैं। पानी भी पौधों को पर्याप्त मिलता है। प्रथम व द्वितीय खंड में शाम के समय में आने वाले पर्यटक अंधेरा देखकर वापस हो जाते है। हालांकि विभाग द्वारा रोशनी के लिए लगी कुल सात सौर ऊर्जा लाइटें खराब हैं।
पार्क के द्वितीय खंड में पर्यटकों के बैठने के लिए विभाग द्वारा बनाई गई अधिकांश सीमेंटेड बेंच टूट चुकी हैं। द्वितीय खंड में ही लगाए गए झूले सीमेंट सहित उखड़ चुके हैं। विभाग के एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पक्षी विहार के ऑफिस का सबमर्सिबल पंप डेढ़ वर्ष पूर्व खराब हो गया था। द्वितीय खंड की ईको पार्क से निकालकर लगा दी गई है।
विज्ञापन

पक्षी विहार के रेंजर कोटिश कुमार त्यागी का कहना है कि किसानों द्वारा खेती करने के चलते पक्षी विहार की जमीन का सीमांकन नहीं हो पा रहा है। जो पक्षियों की कम संख्या होने का मुख्य कारण है। ईको पार्क की सारी व्यवस्थाएं जल्द ही दुरुस्त कर दी जाएंगी।

फोटो 8 समान पक्षी बिहार के ईकोपार्क में टूटी पड़ी बैंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें