फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

Tue, 03 Feb 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 14 विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपकेंद्र जोत और नवीगंज का निरीक्षण किया। एसई ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में प्रत्येक व्यवधान शटडाउन और ब्रेकडाउन की सूचना उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दिन पहले दी जाए। देर शाम ट्रांसफार्मरों का लोड चेक कर लोड बैलेंसिंग कराए ताकि ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। एसई ने बताया कि मंडल कार्यालय में सोशल मीडिया सेल टीम से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति संबंधित प्रत्येक जानकारी सोशल मीडिया सेल टीम को प्रेषित की जाए। बिजलीघर के सीयूजी नंबर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक कॉल का जवाब दें और व्यस्त होने पर कॉल बैक अवश्य करें। उन्होंने स्विच यार्ड, पावर ट्रांसफाॅर्मर और विद्युत आपूर्ति रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान एक्सईएन टेस्ट बृजेश कुमार, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, जेई हरवीर सिंह, सोशल मीडिया सेल/1912 सप्लाई प्रभारी शरद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें