उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पहुंचे। उन्होंने करहल क्षेत्र में एक रामकथा में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से होश संभाला है, तब से राम-राम कहते आ रहे हैं। भाजपा झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह करती है।
विज्ञापन
नगला लक्ष्मण में आयोजित राम कथा के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें व उनकी पार्टी को राम विरोधी ठहराने का प्रयास सत्ताधारी भाजपा करती है। भाजपा के नेतागण बहुत क्षुद्र सोच वाले हैं। वे हमें राम विरोधी बताने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाई केवल झूठ का प्रचार करते हैं।
लोगों को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। इस बार चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी। सपा के सभी प्रत्याशी जीतकर आएंगे। इस दौरान संतोष यादव, प्रमोद यादव, सतेन्द्र यादव, ब्रजेश यादव आदि ने सपा नेता मौजूद रहे।