फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजीव गांधी की देन है देश में पंचायतीराज’

Sat, 21 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेसियों ने शहीदी दिवस के रूप में मनाई। अस्पतालों में मरीजों को फल बांटा गया। वहीं गोष्ठियां करके उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला मुख्य्लाय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहाकि देश में पंचायतीराज व्यवस्था राजीव गांधी की देन है। ग्रामीण विकास के उनके इस योगदान को देशवासी कभी भूल नहीं सकेंगे। इस मौके पर कृष्ण बहादुर उपाध्याय, उमेश टिंगल, फैयाज अहमद सिद्दीकी, मानसिंह शाक्य, संतोष यादव, राजवीर सिंह चौहान, मनोज चतुर्वेदी, रमेश वर्मा, शशि भूषण सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, शरद पचौरी, अजय चौहान, सुरेश राठौर, मतीन अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद थे। वहीं होटल ओम साईं धाम में हुई शहर कमेटी की बैठक में प्रदेश सचिव प्रकाश प्रधान ने उनके कार्यकाल को याद किया। शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने कहा कि राजनीति को शुद्ध करने के लिए दल बदल विधेयक उनकी ही देन थी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, दीप चंद्र भारती, पूरन चतुर्वेदी, नरेंद्र कुमार, रामऔतार वर्मा, मनोज वर्मा, संगीता शर्मा, भूरे यादव, मोहित कठेरिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें