राम जानकी मंदिर में डकैतों द्वारा काटी गई गर्भगृह की ग्रिल।
पर लुटेरों का राज रहा। दन्नाहार क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की बाइक लूट ली। कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर अपाचे सवार लुटेरों ने तमंचों से धमकाकर महिला से पहने हुए जेवर तथा बाइक लूट ली। वहीं देवी रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। लूट की सूचना पर पूरी रात पुलिस लुटेरों को तलाश करती रही मगर उनका कोई पता नहीं चला।
जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के इब्राहीमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह बुधवार की शाम 7:30 बजे बहन सतरूपा के साथ बाइक से मैनपुरी से सिरसागंज जा रहे थे। जब वह कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर संतलाल राइस मिल के पास पहुंचे तभी मैनपुरी की ओर से सफेद रंग की अपाचे से आए दो लुटेरों ने ओवरटेक करके उनको रोक लिया। तमंचों से धमकाते हुए सतरुपा से पहने हुए जेवर, बाइक, मोबाइल लूट लिया और मैनपुरी की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाना दन्नाहार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आए।
थाना कोतवाली के मोहल्ला चौथियाना के केशवपुरम निवासी ऊषादेवी बुधवार की शाम सात बजे पैदल शीतला मंदिर की ओर जा रही थीं। देवी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास बिना नंबर की काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने तमंचों से धमकाते हुए उनको रोककर गले में पहनी हुई सोने की जंजीर, मंगलसूत्र लूट लिया। ऊषा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना कोतवाली के चित्तरपुर अंगौथा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार की रात आठ बजे वह बाइक से गांव जा रहे थे। पातराहार पुल के पास पहले से मौजूद राजू, महेश, बबलू निवासी नसीरपुर तथा राजू सिंह निवासी मैनपुरी ने उनकी बाइक लूट ली।
लावारिस हालत में मिली लूटी बाइक
थाना दन्नाहार क्षेत्र से बुधवार की रात लूटी गई बाइक पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद कर ली है। आगरा रोड पर बरमदेव मंदिर के पास लावारिस हालत में बाइक खड़ी होने की सूचना पर पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।