मैनपुरी। स्काउट गाइड परिसर में सोमवार को महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत एवं किसान पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि आज के युग में भारतीय खेलों को पीछे कर पाश्चात्य देशों के खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्वदेशी भावना पीछे जा रही है। महिला राज्य प्रभारी श्रीदेवी ने भारतीय खेलाें जैसे कबड्डी, खो-खो, शतरंज आदि को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही योग अभ्यास द्वारा स्वास्थ्य लाभ लेने, अपना खान पान शुद्ध रखने पर बल दिया।
प्रतियोगिताओं में महिला कुर्सी दौड़ में सुषमा दीक्षित ने प्रथम, निर्मला राजपूत ने द्वितीय, सुमन शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता मैनपुरी और कुरावली की टीमों के बीच हुई। इसमें मैनपुरी टीम ने 22 अंकर पाकर विजय हासिल की। कबड्डी में रैफ्री का कार्य कृष्ण कुमार एवं स्कोरर का कार्य पीटीआई निर्मला राजपूत ने किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार दुबे, होरीलाल, चंद्रप्रकाश, रमेश कुमार दुबे, पुष्पा यादव, सिवदेश्वरी, श्रीदेवी चौहान, सृष्टि आदि मौजूद थे।