फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते पांच मकान गिरे

Fri, 19 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बारिश के चलते पांच मकान गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शहर में एक और भोगांव तहसील क्षेत्र के चार अलग अलग गांवों में पांच मकान धराशायी हो गए हैं। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।  
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौथियाना स्थित लाल मठिया के समीप गुरुवार रात राजीव चतुर्वेदी की दीवार और छत पड़ोस में रहने वाली उर्मिला चतुर्वेदी की छत पर गिर गई। इससे उर्मिला का काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित का कहना है कि पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते दीवार और छत ढही है। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। कमरे में रखा काफी सामान छत गिरने से नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर छति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को देदी है।
ग्राम नगला धौकलपुर निवासी फतेंह सिंह का पक्का मकान गुरुवार रात गिर गया। इससे हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। वहीं ग्राम सिमरई निवासी राजश्री का कच्चा मकान बारिश में ढह गया। इससे 30 हजार रुपये की कीमत का सामान दब गया। वहीं ग्राम नगला मिसुर निवासी गजाधर ा मकान गिरने से हजारों का सामान खराब हो गया। कीमत का सामान दब गया। क्षेत्रीय लेखपालों ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें