फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 10 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव किठाह के उचित दर राशन विक्रेता द्वारा राशन न देने पर एक सैकड़ों लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार से लिखित शिकायत कर जांच करवाकर दूसरे के नाम कोटा देने की मांग की है।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र किठाह का है, यहां के राशन विक्रेता विजय लक्ष्मी पत्नी अनिल कुमार पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एक माह से किसी को भी खाद्यान नहीं मिला है। दूसरा आरोप है कि राशन कार्डों को डीलर अपने पास रखे हैं, वितरित नहीं किए हैं। तीसरा आरोप एक लीटर से अधिक किसी को भी मिट्टी का तेल नहीं मिलता है। आरोपों की जब उन्होंने शिकायत कोटा डीलर से की तो उन्होंने शिकायतकर्ताओं को भगा दिया, और उन्होंने कहा कि शिकायत कहीं भी कर लो देख लेंगे। तहसीलदार राकेश सोनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें