फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन की नापजोख करने आई टीम को खदेड़ा

Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की अधिग्रहीत की गई जमीन की सोमवार को नापजोख करने गई राजस्वकर्मियों की टीम को ग्रामीण महिला-पुरुषों ने खदेड़ दिया। बाद में गांव पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम गोपालपुर से होकर आगरा एक्सप्रेस गुजर रहा है। इसके लिए अधिग्रहीत की गई तमाम जमीन किनारे खाली पड़ी है। इस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही खेतीबाड़ी भी करना शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत जब स्थानीय अधिकारियों को मिली तो लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर जमीन की नाप जोख करना शुरू किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि तभी गांव के विद्याराम, कमलेश  सहित कुछ ग्रामीणों ने विवाद शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बैनामा के अतिरिक्त भी जमीन भी एक्सप्रेस वे में ले ली गई है। वह हमें वापस चाहिए। लेखपाल ने कहा कि आप लोग जिस जमीन पर दावेदारी कर रहे हैं। वह एक्सप्रेस वे की है। इसलिए उसे खाली कर दें। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। तमाम महिलाएं भी एकत्रित होकर आक्रामक हो गईं। इस दौरान राजस्व टीम पर पथराव किया गया और हाथापाई भी की गई। बमुश्किल राजस्व टीम के अधिकारी मौके से जान बचाकर भागे। वहां से वे सीधे करहल थाने पहुंचे और घटनाक्रम की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो आरोपियों राहुल, कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें