फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जैन साध्वियों की हत्या पर लोगों में आक्रोश

Tue, 26 May 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों पर वाहन चढ़ाकर हत्या करने की घटना से जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। नगर के जैन समाज के लोगों ने दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


घटना पर दुख प्रकट करते हुए जैन समाज आशीष जैन उर्फ आशू जैन ने कहा कि जैन साधु-संत पूरी तरह से निहत्थे, अहिंसक और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं, हमले समाज के लिए चिंताजनक विषय हैं। घटना की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच हो, एसआईटी अथवा न्यायिक जांच कराई जाए।
समाज के लोगो ने मांग की कि संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया जाए, विहार मार्गों पर प्रशासनिक समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण, चेतावनी संकेतक, हाईवे एवं भीड़भाड़ क्षेत्रों में विशेष सावधानी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर संजय जैन, मनीष जैन, वैभव जैन, शैंकी जैन, मयंक जैन, प्रतीक जैन, नवीन जैन, अर्पित जैन, सौरभ जैन, रजत जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें