गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर शनिवार 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन तथा सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी कार्यकारी आदेशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
27 दिसंबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों के साथ-साथ शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।