फोटो 35 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता और मौजूद अतिथि। स्रोत महाविद्यालय
- फोटो : 1
मैनपुरी। शहर के औड़न्य पड़रिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में जनपद स्तरीय भाषण और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रेटी यादव और काव्य पाठ में सौम्यता शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा प्रेटी यादव ने प्रथम और अंकिता टिंगल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की सौम्यता शाक्य पहले और शालिनी रमन दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि सीडीओ नेहा बंधु और विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय फिरोजाबाद की डॉ़ आशा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में प्रो़ डॉ़ अलका पाठक, डॉ़ समर सिंह,डॉ़ प्रमोद कुमार, डॉ़ अरविंद यादव, डॉ़ गीता देवी और डॉ़ वंदना सक्सेना शामिल रहीं। इस दौरान प्राचार्य डाॅ़ एसपी सिंह, डॉ़ जितेंद्र पाठक, डॉ़ जगजीवन राम, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।