संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर सोमवार दोपहर राज मैरिज हॉल के सामने बालाजी प्रिंटिंग प्रेस में घुसकर संचालक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया।
घायल संचालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी कार्तिक अवस्थी स्टेशन रोड पर प्रिंटिंग प्रेस का संचालन कर रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे दुकान पर काम कर रहे थे।
तभी नगला जुला निवासी यस, सत्यम, अभय अपने दो अन्य साथियों साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।
सूचना मिलने के पर इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और घायल का मेडिकल कराया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। तीनों हमलावर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए हैं।