मैनपुरी। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चार से छह अक्तूबर तक लखनऊ में होगी। इसके लिए जिले की टीम का चयन बुधवार को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रायल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के मैदान पर सुबह 11 बजे से होंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि चयन ट्रायल में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयुवर्ग के खिलाड़ियों की विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए प्रतिभा परखी जाएगी। चयनित खिलाड़ी लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी और ट्रायथलॉन-सी में से किसी एक में प्रतिभाग करना होगा। इसके साथ किड्स जेवलिन थ्रो में प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। अंडर-16 वर्ग में पेटाथलॉन के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद