फोटो 16 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते होशियार अली। संवाद
किशनी। क्षेत्र के गांव जटपुरा स्थित मैदान पर प्रीमियर लीग सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में प्रिंस इलेवन किशनी ने सरसई की टीम को 45 रनों से हराकर फाइनल में स्थान बनाया है।
प्रिंस इलेवन किशनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 155 रन बनाए। प्रिंस इलेवन के ऋषभ ने शानदार 83 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरसई की टीम की टीम 110 रनों पर सिमट गई।
मैच का शुभारंभ होशियार अली ने किया। ऋषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग साहिल बघेल और प्रांशु ने, स्कोरिंग अजय बघेल ने तथा कमेंट्री अंकुल यादव ने की।