मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी महत्वपूर्ण
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका पीठासीन अधिकारी की होती है। विधिक शक्तियां पीठासीन अधिकारी को प्राप्त हैं। बूथ के अंदर पीठासीन अधिकारी द्वारा लिया गया निर्णय मान्य होगा। यह बातें जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहीं।
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन डीएम ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। पाया कि अधिकांश मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम के संचालन की विस्तार से जानकारी नहीं दी जा रही है। प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण से कहा मास्टर ट्रेनर के माध्यम से पीठासीन अधिकारियों से ईवीएम संचालन कराकर देखें। मतदान समाप्ति के बाद कोई भी कार्मिक पीठासीन अधिकारी से रिलीव हुए बिना नहीं जाएगा।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक वीके गुप्ता ने पीठासीन अधिकारियों से बारी-बारी से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण सत्यप्रकाश, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकरन यादव, डाक्टर कुसुम मोहन, प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर आदि मौजूद थे।