फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिल्ली के लिए एक और नई बस चलाने की तैयारी

Mon, 16 Nov 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहार के बाद परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए नए मार्गों पर बस संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। डिपो से घिरोर-जसराना-पाड़म होते हुए एटा के रास्ते दिल्ली के लिए रोडवेज बस चलाई जाएगी। इस बस का संचालन 25 नवंबर से प्रतिदिन सुबह नौ बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो की 74 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी से घिरोर, जसराना और पाड़म होते हुए एटा के रास्ते दिल्ली तक बस चलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है, जिसे अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे के बाद 25 नवंबर से बस संचालन शुरू कराने की तैयारी है। इस बस सेवा के शुरू होने से मैनपुरी के साथ ही घिरोर, जसराना और पाड़म क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें