फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के रोड शो से जाम रहा शहर

Fri, 17 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा-बसपा प्रत्याशी के रोड शो से शुक्रवार को शहर में घंटों जाम के हालात बने रहे। जाम से निकलने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लोग जल्दी निकलने के चक्कर में गलियाें से होकर निकले तो गलियों में भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे बसपा प्रत्याशी महाराज सिंह शाक्य ने रोड शो किया। जिधर से भी रोड शो निकला उसी सड़क पर जाम लग गया। पूर्व निर्धारित रोड शो होने के बाद भी प्रशासन ने रुट डायवर्जन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। रोड शो के समय ही स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से बच्चे भी जाम में फंसे रहे। भीड़ वाले बाजारों में जाम की वजह से लोग गलियों से होकर गुजरे तो जाम के हालात बने।
सपा प्रत्याशी राजू यादव के रोड शो से दोपहर बाद शहर में एक बार फिर जाम लग गया। सदर बाजार, लेनगंज, करहल रोड पर तो घंटों तक जाम के हालात रहे। जाम से निकलने के लिए लोग गलियों से होकर गुजरे तो गलियों में भी घंटों तक जाम लगा रहा। बाजार आए लोग सड़क किनारे खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जाम की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था दो घंटे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें