फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालित दुल्हन: पति को मरवाने वाली प्रगति लाखों के जेवर भी ले गई...परिजनों को शक सुपारी की रकम चुकाने को बेचे

Wed, 26 Mar 2025 09:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के औरेया में हुई सनसनीखेज वारदात की मास्टरमाइंड प्रगति बेहद शातिर है। शादी के 15 दिन बाद ही उसने पति दिलीप की शूटरों से हत्या करा दी। पति की हत्या से पहले लाखों के जेवर अपने साथ ले गई थी, जो अब गायब हैं।
 
विज्ञापन
दिलीप के घर पर पसरा मातम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी औरैया में हुई वारदात की मुख्य आरोपी प्रगति यादव अपने साथ आठ लाख रुपये के जेवरात भी ससुराल से ले गई थी। भोगांव के नगला दीपा के रहने वाले मृतक दिलीप यादव के परिजन का कहना है कि जेवरात के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि वह आखिर कहां हैं। प्रगति के परिजन से भी इस संबंध में बात नहीं हुई है। दिलीप के परिजन को यह भी शक है कि कहीं प्रगति ने जेवरात को सुपारी की रकम चुकाने के लिए अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ मिलकर बेच तो नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: सीएम योगी के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना

बीती 19 मार्च को भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा के निवासी कारोबारी दिलीप कुमार यादव (24) की कन्नौज के उमर्दा में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या दिलीप की पत्नी प्रगति यादव ने कराई थी। दिलीप की प्रगति से पांच मार्च को ही शादी हुई थी। 

 

प्रगति ने अपने प्रेमी फफूंद निवासी अनुराग यादव के साथ मिलकर अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर से हत्या कराई थी। दो लाख रुपये में हत्या तय की गई। प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये बतौर एडवांस हत्या के दिए थे। दिलीप के भाई अक्षय यादव ने बताया कि प्रगति को उसके भाई रस्म के तहत शादी के बाद पहली बार मायके 10 मार्च की शाम को ले गए थे। प्रगति अपने साथ शादी में दिए करीब आठ लाख रुपये के जेवरात भी ले गई थी। अब इन जेवरात का पता नहीं लग रहा है।

ये भी पढ़ें-योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान
 
विज्ञापन

पारुल बोली, देवर की हत्यारोपी बहन को दी जाए फांसी की सजा
प्रगति की करतूत से उसके परिजन भी उससे नाता तोड़ते जा रहे हैं। प्रगति की बड़ी बहन पारुल की शादी दिलीप के बड़े भाई संदीप के साथ 2019 में हुई थी। पारुल का कहना है कि बहन ने जिस प्रकार देवर की हत्या कराई है, उसी प्रकार उसे फांसी की सजा कानून से मिलनी चाहिए। उसका परिवार से कोई नाता नहीं है। परिवार वाले उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें