फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: केवल टूटने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली कटौती ने रविवार का दिन भी लोगों के लिए परेशानी वाला बना दिया। तीन से चार घंटे की कटौती लगातार हो रही है। भोजपुरा उपकेंद्र पर रविवार को 11केवी फीडरों के निर्माण कार्य के कारण देवी रोड और सिविल लाइन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। देवी रोड उपकेंद्र पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

रविवार को भोजपुरा उपकेंद्र पर 11 केवी फीडरों के निर्माण से संबंधित तकनीकी कार्य कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर देवी रोड उपकेंद्र से पोषित राजा का बाग, देवी रोड, आश्रम रोड, कचहरी रोड, मंडी धर्मदास, बालाजी पुरम, लेनगंज समेत आसपास के मोहल्लों की आपूर्ति बंद रखी गई। इन क्षेत्रों में करीब पांच हजार से अधिक घरों की बिजली प्रभावित रही। वहीं, कार्य के चलते सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन-4 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित रही।

रात में तार टूटने से डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
सिविल लाइन क्षेत्र में फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास 11 केवी लाइन का तार शनिवार रात टूट गया। तार टूटने से टाउन-1 फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई। रात करीब 1:30 बजे बिजली आने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन


भोजपुरा उपकेंद्र के 11 केवी फीडरों का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति बंद रखी गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता शहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें