फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उड़ी रात की नींद और दिन का चैन

Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 41 सिविल लाइन क्षेत्र में रात के समय केबल ठीक करते कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने लगी है। शनिवार की रात और रविवार को दिन में शहर के अलग-अलग फीडर क्षेत्रों में फाॅल्ट हुए इससे कहीं पांच घंटे तो कहीं छह घंटे की कटौती हुई। 40 डिग्री तापमान में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र में नगरिया चौराहा, सौतियाना, हिंदपुरम आदि क्षेत्रों में केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां शनिवार की रात करीब तीन घंटे और रविवार को दिन में करीब तीन घंटे कुल छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार शहर के पावर हाउस उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार की रात वंशीगोहरा, छपट्टी आदि मोहल्लों का ट्रांसफार्मर खराब हो गया इससे करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ज्योंती रोड क्षेत्र में भी दो से तीन घंटे की कटौती रविवार को हुई।
40 डिग्री तापमान में दिन ही नहीं रात भी गर्म हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं। रात भर कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

-
ओवरलोड के कारण कुछ क्षेत्रों में केबल आदि जली हैं। इससे आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हुई थी। जिसे कर्मचारियों को भेजकर रात में सही करा दिया दिया। कुछ जगह ट्रांसफाॅर्मरों में खराबी आई थी वहां आपूर्ति सुचारू करने में समय लगा। -मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें