फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आलू के दामों ने बढ़ाई चिंता...किसानों को सता रहा ये डर, असमंजस में कोल्ड स्टोरेज मालिक

Tue, 15 Jul 2025 06:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आलू के भाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भाव कम होने से कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी की गति बेहद धीमी है। जानकारों की मानें तो बाजार भाव में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Potato - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में कोल्ड स्टोर में रखे आलू के थोक भाव गिरने से किसान परेशान है। कोल्ड स्टोर से आलू निकासी की बेहद धीमी गति ने कोल्ड स्टोर मालिकों को भी असमंजस में डाल दिया है।
विज्ञापन


कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के करीब आधा दर्जन कोल्ड स्टोर में करीब 10 लाख से अधिक आलू के पैकेट रखे हैं। कोल्ड स्टोर से वर्ष 2024 में जुलाई तक 35 से 40 प्रतिशत तक निकासी हो चुकी थी। इस वर्ष भाव में 25 प्रतिशत तक की कमी के चलते 10 से 15 प्रतिशत ही निकासी हुई है। 

 
विज्ञापन

किसान महेश सिंह का कहना है कि हाइब्रिड आलू का भाव 500 रुपये पैकेट था। इसमें कोल्ड स्टोर का किराया तथा भाड़ा जोड़ दिया जाए तो कीमत करीब 650 रुपये प्रति पैकेट बनती है। हाइब्रिड आलू का थोक भाव 400 रुपये से भी नीचे पहुंच गया है।

किसान संतोष कुमार ने बताया कि 400 रुपये प्रति पैकेट से बेचने पर उसकी लागत भी नहीं निकल रही है। जानकारों का मानना है कि इस वर्ष आलू कोल्ड स्टोर में बहुतायत रखा है। इससे बाजार भाव में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-UP: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत...घर में लाश छोड़कर भाग गए ससुरालीजन, चार महीने पहले हुई शादी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें