फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ढोल नगाड़ों के साथ गांव पहुंची पुलिस, जिला बदर को छोड़ा जिले की सीमा से बाहर; दी हिदायत

Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ आरोपी के गांव पहुंची। जिला बदर आरोपी को जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। साथ ही तय समय पर वापस न आने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
जिला बदर को जिले की सीमा से बाहर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को पुलिस ने जिला बदर आरोपी को ढोल नगाड़ों के साथ जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा। कार्रवाई के दौरान सीओ करहल संतोष कुमार सिंह व पुलिसबल मौजूद रहा। टिकट देकर तड़ीपार को बस में बैठाया। तय समय पर वापस न लौटने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन


मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी अंजनी कुमार समाज के बीच भय का भय का माहौल बनाने वालों पर कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। 

पुलिस ने गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ पीके के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की। इस दौरान बैंड बाजे के साथ मुनादी कराई गई। जिला बदर को पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ गांव की सीमा से बाहर ले जाकर जनपद फिरोजाबाद की सीमा में भेजा गया है।
विज्ञापन


सीओ करहल ने बताया कि प्रमोद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जानलेवा हमला सहित करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएम के आदेश के क्रम में तड़ीपार किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिला बदर को मुनादी कराने के साथ ही जनपद की सीमा से बाहर बस के माध्यम से भेजा गया है। चेतावनी दी है कि छह माह में यदि वह जनपद की सीमा में दिखा तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें