फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कंटेनर से 10.26 लाख की दवा चोरी का मामला, मुकदमा दर्ज... पुलिस कर रही जांच

Sun, 04 Feb 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कंटेनर से 10.26 लाख की दवा चोरी करने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
थाना कुरावली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक कंटेनर से लाखों रुपये कीमत की दवा के गत्ते चोरी कर लिए गए थे। चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना बिछवां क्षेत्र के गांव महरमई निवासी हरिओम ने बताया कि वह कंटेनर चालक है। वह सिलीगुड़ी से कंटेनर में दवा के गत्ते लादकर हापुड़ जा रहा था। 30 अक्तूबर 2023 जीटी रोड कुरावली महाराज जी बाबा मंदिर के पास अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। वह कंटेनर खड़ा करने के बाद दवा लेने के लिए मेडिकल पर चला गया। वापस आकर वह कंटेनर में लेट कर आराम करने लगा। 

इस बीच किसी ने कंटेनर की सील तोड़ कर दवा के 55 गत्ते चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होने के बाद उसने मालिक को जानकारी दी। वहीं स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। चोरी की गई दवा की कीमत करीब 10.26 लाख रुपये है। स्थानीय पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने के बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंटेनर से दवा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें