फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

Sun, 19 Nov 2023 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Mainpuri: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में विक्रमपुर के पास स्वाट टीम और थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश की घेराबंदी की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी और एएसपी मौके पहुंच गए। मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


जिले की स्वाट टीम प्रभारी राधेश्याम यादव को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि आगरा के गढ़ी हुसैनपुर निवासी एक शातिर अपराधी सुभाष सिंह कुरावली क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर टीम के साथ गांव विक्रमपुर के पास घेराबंदी शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस ने भी बाइक सवार बदमाश की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, पट बंद होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं कर सके दर्शन
विज्ञापन


विक्रमपुर के पास सुभाष को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। वह जंगल की ओर भागने लगा। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में सुभाष पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए अपराधी ने कुछ दिन पहले कुरावली क्षेत्र में लहसुन चोरी की बड़ी वारदात अंजाम दी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस, बाइक आदि बरामद हुए। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

25 हजार का इनाम था घोषित

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सुभाष पर एटा, फिरोजाबाद, आगरा, कुरावली सहित अन्य थानों में करीब 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आगरा के थाना सदर बाजार से गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। कुरावली में लहसुन चोरी के मामले में सुभाष की गिरफ्तारी पर एसपी विनोद कुमार की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें