फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पौधे सूखे...लहलहा रही लापरवाही

Sun, 29 Nov 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 21 शहर के भोगांव रोड पर डिवाइडर पर खड़ीं कटीली झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर लगाई गई हरियाली को सहेजने की कवायद के नाम पर नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। करहल रोड, भोगांव रोड, कुरावली रोड, आगरा रोड आदि प्रमुख मार्गों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च कर पौधे लगाए थे, जोकि पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। हरियाली के नाम पर कंटीले बबूल जरूर नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन

-
नगर पालिका नहीं कर सकी गमलों की रखवाली
शहर के राधा रमन रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, देवी रोड पर नगर पालिका ने गमलों में पौधे लगाए थे। जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, इसका नतीजा यह हुआ कि पौधे तो दूर इन मार्गों पर गमले भी नहीं बचे हैं। एक-दो जगह डिवाइडर पर ट्री-गार्ड के अवशेष जरूर हैं।
-
स्थान- भोगांव रोड
भोगांव रोड पर लगाए गए फूल वाले पौधे पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। एक-दो जगह बची हैं तो कटीली झाड़ियां। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हरियाली की जगह पर डिवाइडर पर कांटे नजर आ रहे हैं,
विज्ञापन

-
स्थान- राधारमन रोड
नगर पालिका की ओर से इस मार्ग पर गमले रखवाकर सुंदर खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाए गए थे। आज हाल यह है कि राधारमन रोड पर एक भी पौधा शेष नहीं बचा है। जहां कहीं एक-दो गमलों के अवशेष जरूर बचे हैं। ये ग्रीन मैनपुरी के सपने का मुंह चिढ़ा रहे हैं।
-
स्थान- कुरावली रोड
इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से हरे फूलदार पौधे लगाए गए थे। पौधे लगाने के बाद देखभाल का जिम्मा भी विभाग का था मगर यहां भी लगाए गए पेड़ सूख चुके हैं। एक-दो स्थान पर कंटीले पौधे ही बचे हैं।
-
पर्यावरण रक्षा के लिए हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल नहीं की जाती है। जब तक उचित देखभाल नहीं की जाएगी, ग्रीन मैनपुरी का सपना पूरा नहीं हो सकेगा। -बादाम सिंह, समाजसेवी
-
शासन और प्रशासन पर्यावरण रक्षा के लिए तमाम अभियान चला रहा है। हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं। यदि उनमें से 10 प्रतिशत की भी देखभाल उचित की जाए, तो शायद कुछ साल में ही पर्यावरण रक्षा के आंदोलन को सफलता मिल जाए। -राजभान सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य
-
पर्यावरण रक्षा के लिए शासन और प्रशासन सभी चिंतित हैं। इसके लिए हर साल वृहद पौधरोपण होता है। पौधे लगने के कुछ महीने में ही दम तोड़ जाते हैं। -बीपी सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य
-
विभाग की ओर से रोपी गई हरियाली को सहेजने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। ऐसे में इन स्थानों की जानकारी लेकर जिम्मेदारी तय करेंगे। -डीके चौधरी, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

फोटो 21 शहर के भोगांव रोड पर डिवाइडर पर खड़ीं कटीली झाड़ियां। संवाद

फोटो 21 शहर के भोगांव रोड पर डिवाइडर पर खड़ीं कटीली झाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें