बेवर श्ाहीद मेला और ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी बेवर में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों के आक र्षक कार्यक्रम देखकर मेला पांडाल तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
मुख्य अतिथि नितिन दीक्षित और नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकांत भाटिया ने विद्यालय स्टाफ संग मां सरस्वती के चित्र का पूजन किया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नाटक, राष्ट्रीय गीत और एकांकी और नृत्य प्रस्तुत कर शानदार प्रस्तुतियां दी। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अतिथि समेत मंचासीन लोगों ने उन्हें पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का संचालन राजदीप दीक्षित ने किया। इस मौके पर ब्रजेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, हरिओम मिश्रा, श्रीशंकर दीक्षित, सतेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
पत्रकार सम्मेलन आज
बेवर। शहीद मेला और ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी बेवर में शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 12 बजे से किया जाएगा। ये जानकारी अजय सिंह भाष्कर ने दी है।