फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की फर्जी नियुक्ति को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 19 May 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक की फर्जी नियुक्ति को लेकर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यालय में घुस गए और नारेबाजी करने लगे। अधिकारी से तनातनी होने पर बीएसए ने पुलिस बुला लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


संगठन मंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि ब्लाक बरनाहल के नगला प्रेमी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जूनियर हाईस्कूल में एक शिक्षक की गलत नियुक्ति है। जिला संयोजक आदर्श गुप्ता ने कहा कि उसी विवाद को लेकर विद्यार्थी परिषद द्वारा सही तथ्य पेश किए गए। उस पर बीएसए रामकरन यादव ने सही से जवाब नहीं दिया। इस पर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर यशवीर सिंह, दुर्गेंश सिह, दुर्गेश भदौरिया, दुर्गेश चंद्रा, कृष्णा, शिवम वर्मा, प्रिंस, अभिहित, मनीष दुबे, शिवेंद्र भदौरिया, आनंद गुप्ता, प्रशांत, राहुल आदि मौजूद रहे।
बीएसए रामकरन यादव का कहना है कि बिना सूचना 15 से 20 कार्यकर्ता उनके कक्ष में नारेबाजी करते हुए घुस आए। इस पर उन्होंने कहा कि जो बात कहनी है शांति से कहो शोर न करो। वहीं फर्जी नियुक्ति के बारे में भी उन्होंने जानकारी देते हुए कहा उक्त शिक्षक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस पर भी कार्यकर्ता नहीं माने और कक्ष के बाहर नारेबाजी करते रहे, तब उन्हें पुलिस बल बुलवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें