फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में होली पर बवाल: दो गांवों के लोगों में टकराव, मारपीट और फायरिंग; झोपड़ी में लगा दी आग

Wed, 04 Mar 2026 06:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में होली पर बवाल हो गया। दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट और फायरिंग के बाद झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगोथा में होली के दिन बवाल हो गया। गांव चित्तरपुर के लोगों से हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। झोपड़ी में आग लगा दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना हुई है। झोपड़ी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव अंगोथा निवासी पुरुषोत्तम बुधवार को घर के पास रोड पर डीजे बजाकर अन्य लोगों के साथ डांस कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव चित्तरपुर निवासी आशीष दोस्त कन्हैया  के साथ बाइक से निकल रहा था। तभी बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। 

मारपीट में पुरुषोत्तम उनके भाई राघवेंद्र, चाचा श्रीचन्द्र घायल हो गए। पुरुषोत्तम की झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। फायर ब्रिगेड ने झोपड़ी में लगी आग को बुझाया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई है। झोपड़ी के पास ही होलिका जलाई गई थी। संभवतः आग उसी की चिंगारी से लगी है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें