एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। जब लोग हटने लगे तो लोगों ने अधिकारियों से साफ कर दिया कि चोरी छिपे पेड़ कटान का काम शुरू न किया जाए नहीं तो वह लोग फिर से सड़क पर उतरेंगे। वह लोग किसी भी कीमत पर वर्षों पुराने पेड़ों की बलि नहीं चढ़ने देंगे। प्रशासन ने जितने पेड़ काटे हैं। उसकी जगह नए पौधे लगाए जाएं ताकि प्राकृतिक क्षति को पूरा किया जा सके।
जाम के दौरान लोग रहे परेशान
स्टेशन रोड पर पेड़ काटे जाने के विरोध में करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुरू में जाम को सख्ती से खुलवाने का प्रयास भी किया मगर लोगों का गुस्सा देख पीछे हट गए। जाम खुलने के बाद अधिकारियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।