अटेवा-पेंशन बचाओ मंच की ओर से रविवार को पेंशन बचाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च क्रिश्चियन इंटर कालेज से शुरू होकर नगर पालिका के परिसर में जाकर समाप्त हो गया। समापन के बाद कैंडल मार्च गोष्ठी में बदल गया।
कैंडल मार्च का शुभारंभ क्रिश्चियन इंटर कालेज से हुआ। यह कचहरी रोड, लैनगंज, घंटाघर होता हुआ नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुआ। जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पेंशन वहाली के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में एक समय पर एक साथ किया गया।
जिला संयोजक जितेंद्र यादव और आराध्य पांडे ने कहा कि हम अभी तक दूसरों के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन अब देश के भविष्य यानी युवाओं के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर महामंत्री शशिकांत दीक्षित, कमल पांडेय, धर्मवीर सिंह, कन्हैयालाल, अनिल कुमार, राजेंद्र, अवनीश, इंद्रजीत सिंह, योगेश सिंह, सुखवेंद्र यादव, अरुण पांडेय, विजय रक्षा भदौरिया, ओपीएस भदौरिया, अभिषेक यादव आदि रहे।