फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को करें प्रोत्साहित

Sun, 23 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त जयंती समारोह के तहत प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ वर्ग की क्विज प्रतियोगिता कालीप्रसाद हजेला की स्मृति में पूर्णिमा जौहरी ने कराई। वहीं कनिष्ठ वर्ग की मोहिनी वाला करण की स्मृति में मैथिलीशरण करण ने और शिशु एवं बालक वर्ग की रामकृष्ण देव सक्सेना की स्मृति में गीता श्रीवास्तव ने कराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार भटनागर ने सभी स्मृति चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस मौके पर संयोजक विभूति सक्सेना, डाक्टर संजय सक्सेना, उमा सक्सेना, सीमा, अवधेश जौहरी, मनोज भटनागर, राजू रंगशाला, सुभाष सक्सेना, अनुभव सक्सेना, सपना, अल्पना, संध्या, अमित, हिमालय राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें