कोतवाली परिसर में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के बाद तीन दंपती के बीच समझौता होने पर उन्हें विदा किया गया। केंद्र के काउंसलर नितिन चतुर्वेदी और अमृता चौहान ने 17 महीनों में 100 दंपती के विवादों का समाधान कराकर परिवारों को टूटने से बचाया है।
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर दंपति विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई। काउंसलर ने तीन मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात सुनी। आपसी गलतफहमियां दूर होने के बाद दंपती के बीच सुलह हो गई। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने पर सहमति जताई। काउंसलर नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर पहली सुनवाई तीन मई 2025 को हुई थी। इसके बाद से अब तक करीब 17 माह में दंपती विवाद से संबंधित 100 मामलों का समाधान कराया जा चुका है।