फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बढ़ाया मरीजों का ग्राफ

Mon, 02 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़ते तापमान के साथ बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अभी तक जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम भी नहीं बना है। पिछले चार दिनों में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित गंभीर हालत में 75 रोगी भर्ती कराए गए हैं। वहीं सोमवार को संक्रामक रोग से पीड़ित 15 रोगी भर्ती हुए। इसके चलते इमरजेंसी के  सभी बैड फुल हो गए।  
विज्ञापन


उल्टी दस्त और डायरिया के रोगियों की भीड़ जिला अस्पताल में पहुंच रही है। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में चार दिन में 75 रोगी डायरिया से गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से तीन को बाहर रेफर किया गया। सीएचसी और पीएचसी में समय से चिकित्सकों के न पहुंचने के चलते रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकांश अस्पतालों में दवाएं तो हैं लेकिन स्टाफ के न पहुंचने के चलते उनका लाभ रोगियों को नहीं मिल पाता। ऐसे में रोगी झोलाछाप, निजी चिकित्सकों के यहां या फिर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी अभी तक कंट्रोल रूम भी नहीं बनाया गया है। 

यह रोगी हुए भर्ती
शिवा, संजय, फूलमती, राजेंद्र सिंह, आजाद, एके भदौरिया, सावनश्री, नेत्रपाल, सुनीता मिश्रा, रत्नेश कुमार, जगदीश, रूबी, गुलशन, बृजराम आदि जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में डायरिया से पीड़ित रोगी भर्ती कराए गए। 
विज्ञापन


सभी चिकित्सकों को समय से अस्पतालों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रामक रेागों के नियंत्रण के  लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी चल रही है। 
- डाक्टर केके शर्मा, सीएमओ 

पारा 45 डिग्री के पार, गर्मी से बेहाल
मैनपुरी। गर्मी के तेवर दिन पर दिन तीखे ही होते जा रहे हैं। सोमवार को तापमान 45 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए स्कूल का सफर मुश्किल भरा हो गया है। सोमवार सुबह नौ बजे से निकली चटख धूप ने आग बरसानी शुरू कर दी। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो रहे थे। दोपहर में तो हाल बहुत ही बुरा था। सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया। शाम चार बजे तक चहल-पहल कम ही नजर आई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें